देशब्रेकिंग न्यूज़
हर्ष के साथ सूचित करना है कि जिन डॉ० नयन तारा जी को युक्रेन से विस्थापित होने पर भारत लाने की कोशिश हम सब कर रहे थे। उनकी सुरक्षित वापसी अब तय हो गई है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :;आज दिनांक – 27/02/22 को डॉ० नयन तारा सुबह 09:30 बजे तक नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पर होंगी। डॉ० नयन तारा की सुरक्षित घर वापसी की खबर हम सब के लिए बड़ी राहत की खबर है। हम सब का सम्मिलित प्रयास सफल रहा। इसके लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को धन्यवाद और शुभकामनाएं। जो भारतीय नागरिक अभी भी यूक्रेन में फंसे हैं, उनको भारत वापस लाने का प्रयास जारी है। विशेषकर जमुई और बिहार वासियों को शीघ्र उनके घर सुरक्षित वापस लाने के लिए मेरा प्रयास जारी रहेगा।