राज्य

कर्पूरी जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए राज्य भर में रालोजद 6,7 एवं 8 जनवरी को सभी जिलों में पार्टी की विशेष बैठक करेगी |

• बिहार के 15 क्षेत्रीय प्रभारी एवं 75 जिला प्रभारी बैठक में होंगे शामिल |

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-राष्ट्रीय लोक जनता दल ने आगामी 23 जनवरी को पटना के श्री कृष्ण स्मारक भवन में प्रस्तावित जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए राज्य भर में चलाये जाने वाले अपने व्यापक अभियान की घोषणा की है|
पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आगामी 6,7 एवं 8 जनवरी को बिहार के सभी 38 जिलों में जिला कार्यसमिति की बैठक निर्धारित की गई है जिसमें सभी जिलों से उल्लेखनीय भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु तैयारियों की समीक्षा की जाएगी| इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने जिन वरिष्ठ नेताओं को इन बैठकों में विशेष पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है।

उसमें पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, जीतेन्द्र नाथ पटेल, शम्भू नाथ सिन्हा, राम पुकार सिन्हा, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, सुभाष सिंह कुशवाहा, प्रशांत पंकज, मदन चौधरी, रेखा गुप्ता, सुभाष चंद्रवंशी, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, जंग बहादुर सिंह, चंदन बागची, हिमांशु पटेल, ई० अजय कुशवाहा शामिल है, वही रालोजद प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया की उक्त बैठक में सभी जिला के जिला प्रभारी भी मौजूद रहेंगे|
भवदीय

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!