ताजा खबरप्रमुख खबरेंराज्य

जिले के पलासी प्रखंड में एक 27 वर्षीय विवाहिता की मारपीट कर गला दबा कर हत्या।…

घटना थाना क्षेत्र के कनखूदिया पंचायत के सुरकिया धार के पास की मृतका की पहचान पीपरा बिजवार निवासी विद्यानंद मंडल के पुत्री नविता देवी के रूप में हुई

पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।..

अररिया (अब्दुल कैय्यूम )। अररिया जिले के पलासी प्रखंड के कनखुदिया से गंगझली मार्ग पर सुरकिया धार के पास स्थित बांस झाड़ी के समीप गुरुवार की सुबह एक 27 वर्षीया महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर जंगल के आग की तरह फैल गयी। जिस से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही शव को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना

स्थानीय थाना को दे गई। सूचना पाकर स्वयं थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि मृतक की पहचान पीपरा बिजवार निवासी विद्यानंद मंडल के पुत्री नविता देवी के रूप में हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका नविता देवी की शादी मजलिसपुर पंचायत के पनडुब्बी निवासी

कृत्यानंद मंडल के पुत्र गौरव मंडल के साथ करीब सात साल पहले हुई थी। हालांकि पति पत्नी के बीच पांच वर्षों तक मधुर संबंध था। इन दौरान उन दिनों से तीन संतान भी जन्म लिया। इस बाबत पीपरा बिजवार के सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना मंडल ने बताया कि दो वर्ष मृतका के पिता विद्यानंद मंडल अपनी पुत्री को लेने गया थ। इस क्रम में दामाद व समधी द्वारा मृतका के पिता के साथ मारपीट की थी। बाद में पंचायती के बाद नविता देवी को मायके ले आया। मृतका नविता देवी दो वर्षों से मायके में रह रही थी। मृतका के पिता विद्यानंद मंडल ने बताया कि बुधवार की शाम को मेरा दामाद दो वर्ष के बाद मेरी पुत्री से मिलने मेरे घर आया व शाम पांच बजे कलियागंज बाजार जाने की बात कर दोनों पति-पत्नी व एक पुत्र को साथ लेकर चला गया। देर रात तक तीनों को वापस नहीं लौटने पर खोजबीन करने लगे। देर रात तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह जब कनखुदिया व करोड़ दिघली गांव के ग्रामीणों के द्वारा सुरकिया धार बगल स्थित बांस झाड़ी के समीप एक अज्ञात महिला की शव होने की सूचना मिली। जब घटना स्थल पर पहुचे तो शव को देखते ही पहचाना।शव उनकी पुत्री
नविता देवी की थी। इधर शव के शिनाख्त होते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मैच गया। मां गीता देवी, बहन जूना देवी का रो रो कर बुरा हाल है।
इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि नविता देवी की हत्या मारपीट करते हुए गला दबा कर की गई हैं। इस बाबीत मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
फोटो- 01 रोते विलखते परिजन
02* थानाध्यक्ष

पलासी के आमगाछी गांव से 14 ग्राम स्मैक, 30 हजार नगदी सहित दो कारोबारी धड़ाया, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अररिया (अब्दुल कैय्यूम)। अररिया जिला के पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम मियांपुर पंचायत के आमगाछी गांव के दो अलग अलग घरों पर छापेमारी अभियान चलाकर 14 ग्राम स्मैक,लगभग 30 हजार रुपया व दो मोबाइल बरामद हुआ। इस क्रम में दो कारोबारी भी धड़ाया। धड़ाए गए कारोबारी सागर कुमार, रितेश मुखिया शामिल है। इस बाबत पुअनी विजेंद्र कुमार शर्मा के लिखित आवेदन पर तीन लोगो के खिलाफ एक नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिस में सागर कुमार, रितेश मुखिया व सचिन कुमार शामिल है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा है की बुधवार को संध्या गुप्त सूचना मिली की आमगाछी निवासी सचिन कुमार वार्ड नंबर 10 व रितेश मुखिया वार्ड नंबर 12 अपने घर अबैध मादक पदार्थ लाकर रखता है और चोरी छिपे बेचता है। सूचना पाकर इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को देते हुए टीम गठित कर सचिन के घर छापेमारी की गयी। इस दौरान सचिन कुमार घर से निकल कर भागने में सफल रहा।इसी दौरान एक युवक सागर कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। तालाशी लेने पर सागर कुमार के पेंट के पॉकेट से आठ पुड़िया स्मैग करीब छ ग्राम बरामद हुआ। सचिन के घर की तालाशी लेने पर नगद 20 हजार रुपया व एक मोबाइल बरामद हुआ। इस के बाद रितेश मुखिया के घर पहुंच कर उनके गिरफ्तार करते हुए घर की छपेमारी की गयी। इस क्रम में उनके घर से आठ ग्राम स्मैक व 9730 रुपया बरामद किया। इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया की

स्मैक बरामद के मामले में तीन कारोबारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिस में
गिरफ्तार दो कारोबारी सागर कुमार व रितेश मुखिता को गुरूवार को न्यायिक हिरासत अररिया भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया की अबैध कारोबारियो के खिलाफ पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। क्षेत्र से लगातार अबैध कारोबारियो के खिलाफ शिकांजा कसा जा रहा है।
फोटो 03-गिरफ्तार कारोबारी
.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!