ताजा खबर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर BSFC मुख्यालय में किया गया पौधारोपण।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज खाद्य भवन, पटना स्थित बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (BSFC) मुख्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए आग्रह किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निगम के मुख्य महाप्रबंधक (अधिप्राप्ति) श्री मृत्युंजय कुमार एवं महाप्रबंधक (सामान्य प्रशासन) श्री विपिन कुमार यादव ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नीम, बरगद, अशोक, गंधराज एवं गुलफरोश सहित कुल 5 पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (सामान्य प्रशासन) श्री विपिन कुमार यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संतुलित पर्यावरण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण से वर्षा चक्र संतुलित रहता है, जिससे समय पर एवं पर्याप्त वर्षा होती है। पर्याप्त वर्षा से कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलता है और किसानों को बेहतर पैदावार प्राप्त होती है। कृषि उत्पादन में वृद्धि होने पर सहजतापूर्वक किसानों से उनके खाद्यान्न की अधिप्राप्ति की जा सकती है। इसके पश्चात यही खाद्यान्न जन वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से पात्र लाभुकों तक पहुँचाया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार पर्यावरण संरक्षण, कृषि उत्पादन एवं खाद्य सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसलिए पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए ही नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा एवं मानव जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (ऑडिट) श्री आशीष कुमार, प्रबंधक श्री नीरज कुमार शर्मा, सहायक ( क्रय शाखा) श्री अनंजय कुमार सिंह सहित निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!