ताजा खबर

05/06/2026 को 05:00 बजे अपराह्न में बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित ऑडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खुशीग्राम फाउंडेशन एवं रेडियंस मीडिया के तत्वावधान में “Beat The Heat” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती का सामना कर रही है। बढ़ता तापमान, भीषण गर्मी, अनियमित वर्षा, जल संकट और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति हमें यह संकेत दे रही है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना अब केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व का प्रश्न बन गया है।

“Beat The Heat” का संदेश केवल गर्मी से बचने का संदेश नहीं है। यह जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध सामूहिक चेतना का संदेश है। यह भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश है। यह संदेश है कि विकास और पर्यावरण परस्पर विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि हम आज सही दिशा में कदम उठाएँगे, तो आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित, हरित और समृद्ध भविष्य दे सकेंगे। हम सब मिलकर एक ऐसे बिहार और भारत के निर्माण में योगदान दें, जहाँ विकास और पर्यावरण साथ-साथ आगे बढ़ें।

माननीय अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ० प्रभात चंद्र गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक ने वृक्ष और तापमान वृद्धि से संबंधित पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रदर्शित किया। बिहार राज्य जैव विविधता परिषद् के अध्यक्ष श्री भारत ज्योति ने पर्यावरण एवं जैवविविधता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव, माननीय सदस्यगण श्री राजकुमार राय, श्री रोमित कुमार, श्रीमती अनीता , श्रीमती छोटी कुमारी, श्रीमती सोनम रानी, मुख्य वन संरक्षक डॉ० प्रभात चंद्र गुप्ता, बिहार राज्य जैव विविधता परिषद् के अध्यक्ष श्री भारत ज्योति, पटना जू के निदेशक श्री हेमंत पाटिल एवं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद् के पदाधिकारीगण तथा सभा सचिवालय के पदाधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!