झारखंड में सियासी हलचल गड़ीव विधायक सरफराज अहामद ने दी इस्तीफा, कल्पना सोरेन हो सकती है झारखंड की मुख्यमंत्री।…
![](https://kewalsachlive.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240102-WA0003-780x444.jpg)
भारती मिश्रा:-झारखंड: झारखंड में नई वर्ष के पहले दिन ही बड़ी सियासी हलचल गांडीव विधायक सरफराज अहमद ने किसी निजी कारण बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन सियासी जानकारों के मुताबिक ये कोई सोची समझी चाल बताई जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दे सकते है इस्तीफा और कल्पना सोरेन हो सकती हैं झारखंड राज्य की नई मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा मनी लांड्रिंग के मामले में लगातार सातवीं बार समन जारी किया गया है जिसका उनके द्वारा कोई जवाब नही दिया गया और ना ही वो ईडी ऑफिस गए। ईडी ने अपने सातवें और अंतिम समन में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि आप हमारे पास आते हैं या हम आपके पास आए लेकिन हेमंत सोरेन अभी भी चुप्पी साधे हुए है। ये सब को देखते हुए सरफराज अहमद के इस्तीफे को सियासी चाल बताई जा रही हैं।अभी झारखंड विधानसभा के कार्यकाल का एक वर्ष बाकी है, ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि गांडीव के रिक्त स्थान पर कल्पना सोरेन चुनाव लड़ सकती है।