अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : पौआखाली थाना पुलिस को सफलता, कांड के नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

नूरी चौक से दबोचा गया आरोपी

किशनगंज, 05 जून (के.स.)। फ़रीद अहमद, पौआखाली थाना पुलिस ने एक आपराधिक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, पौआखाली थाना कांड संख्या 62/26, दिनांक 30 अप्रैल 2026, में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त इमाम आलम उर्फ इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमाम आलम उर्फ इमाम, पिता फेकवा उर्फ साबिर आलम, निवासी सिमलबाड़ी वार्ड संख्या-04, थाना पौआखाली, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को नूरी चौक, पौआखाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाना लाया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

पौआखाली थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दर्ज मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!