भोजपुर :-मिठाई दुकान पर फायरिंग मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।…..
गुड्डू कुमार सिंह /आरा:-26.04.24 को गड़हनी बाजार में गोकुल स्वीट्स की दुकान पर दो अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की गई थी, जिसमें गोकुल स्वीट्स के मालिक बाल-बाल बच गये थे। घटना घटित होने के उपरान्त गड़हनी थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी बीच दो दिन पहले अपराधी विकास यादव के द्वारा गोकुल स्वीट्स के मालिक को केस को मैनेज करने के लिए धमकी दिया गया था। इस संबंध में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आज दिनाक 01.05.24 को समय करीब 7.45 बजे पूर्वाहन में पु०नि० रणवीर कुमार,पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, अगिऑव (ग०) थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अगिऑव (ग०) थाना कांड सं0-70/24 के प्रा०अभि० विकास यादव अपने साथी भीम यादव के साथ पोसवा के तरफ से बडौरा घर आने वाला है जो किसी बड़े घटना को अंजमा देने की फिराक में है।
उक्त आसूचना का सत्यापन एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु रणवीर कुमार पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष अगिऑव (ग०) थाना के नेतृत्व में प्र०पु०अ०नि० अर्जुन कुमार दास, प्र०पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार साह एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अगिऑव बनकट रोड में पहरपुर नहरपुल के पास घेराबंदी कर उपरोक्त दोनों अपराधकर्मियों को पकड़ा गया उनके पास से 02 किलो 100 ग्राम गांजा एवं घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया गया। इन दोनों की निशानदेही पर गड़हनी बाजार में फायरिंग किया गया पिस्टल-01 एवं 03 जिंदा गोली बरामद किया गया है। बरामद गांजा के संबंध अगल से अगिऑव (ग०) थाना कांडसं0-74/2024, दिनांक-01.05.2024, धारा-8 (c)/20 (b) (ii) (B) NDPS Act दर्ज किया गया हैं।