District Adminstrationकिशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अपडेट/किशनगंज : मंडल कारा में महिला बंदी ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

किशनगंज, 10 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज मंडल कारा में बुधवार की अहले सुबह एक महिला विचाराधीन बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी उषा रानी, पति अजय प्रसाद सिन्हा के रूप में हुई है। वह फरवरी माह से दहेज प्रताड़ना मामले में न्यायिक हिरासत में मंडल कारा में बंद थी। जानकारी के अनुसार, महिला वार्ड के शौचालय में उषा रानी ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह ड्यूटी पर तैनात एक कर्मी की नजर जब उस पर पड़ी तो उसने तत्काल इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार तथा जेल चिकित्सक मौके पर पहुंचे और महिला को फंदे से नीचे उतारकर तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि नीचे उतारे जाने के समय महिला की सांसें चल रही थीं। हालांकि सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद महिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।मृतका के विरुद्ध कोचाधामन थाना कांड संख्या 367/25 के तहत दहेज अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज था। वह पिछले लगभग चार माह से मंडल कारा में बंद थी। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद डीएम और एसपी मंडल कारा पहुंचे तथा जेल प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि महिला बंदी की मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं जेल अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उषा रानी पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित थी। उसका उपचार पूर्व में सदर अस्पताल एवं एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भी कराया गया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!