प्रमुख खबरें

पीरो में प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस।..

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। पीरो पंचायत समिति के दो तिहाई सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रमुख शमीमा बेगम व उप प्रमुख अरूण कुमार सिंह के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाकर सर्दी के इस मौसम में राजनीतिक गर्माहट पैदा कर दी है। 28 सदस्यीय पंचायत समिति के 20 सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से पेश अविश्वास प्रस्ताव में प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करने,

विकास कार्यों में रूचि नहीं लेने, समिति की नियमित बैठक नहीं बुलाने, सरकार के दिशा-निर्देश के विपरीत कार्य करने, आम जनता से दूरी बनाने, योजनाओं की स्वीकृति व क्रियान्वयन में मनमानी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर जिन पंचायत समिति सदस्यों में अनिल कुमार सिंह, फूलन मिश्र, लालमुनी देवी, कुसुम देवी, सोमनाथ सिंह, रूबी कुमारी, आशा देवी,मधु देवी, कुमार सुमन निराला, निर्मला देवी, महेश सिंह, राजकिशोर लाल, विक्की कुमार, पियूष कुमार सिंह, जयप्रकाश चौहान, लालबाबू राम आदि शामिल है।

यहां प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ गई है। बता दें कि पीरो पंचायत समिति के प्रमुख का पद अतिपिछडा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हैं। इस पद पर वर्ष 2021 में शमीमा बेगम काबिज हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button