किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का किशनगंज आगमन, सारी तैयारी पूरी।

दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मंगलवार को नगर अध्यक्ष कुमार विशाल के आवास पर दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित किया गया। बैठक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के किशनगंज जिलाध्यक्ष सुशांत गोप की अध्यक्षता में की गई। आगामी 29-30 दिसंबर को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी किशनगंज पहुंच रहे हैं। गोप ने बताया कि किशनगंज लोक सभा की भौगोलिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि की चर्चा तथा कई केंद्रीय योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री के आगमन को लेकर चारों विधानसभाओं में तैयारी जोरो पर है। गोप ने बताया कि अब्दुल कलाम कृषि महाविद्यालय में 200 किसानों के साथ संगोष्ठी करेंगे एवं ठाकुरगंज, बहादुरगंज विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से केंद्रीय योजनाओं की चर्चा करेंगे। एवं दिघलबैंक में सम्मानित का कार्यक्रम संपन्न होगा। आज की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, मनीष सिन्हा, पंकज कुमार, लक्ष्मी साहनी, जय किशन प्रसाद कुशवाहा, अरविंद मंडल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button