ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहादुरगंज : बाढ़ आश्रय स्थल निर्माण को लेकर जदयू शिष्टमंडल ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकाश पदाधिकारी सुरेंद्र तांती से मंगलवार को जदयू के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात कर एक ज्ञापन सौपा। उक्त ज्ञापन में महेशबथना पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 08 व 09 आदिवासी एवं पासवान टोला में बाढ़ आश्रय स्थल निर्माण को लेकर प्रखंड जदयू अध्यक्ष हरिहर पासवान, नगर पार्षद सह जदयू नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा, जिला महासचिव डॉ नजीरुल इस्लाम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सौंपा। गौरतलब हो कि प्रत्येक वर्ष बरसात के समय कोल कनकई नदी (लौचा) का जलस्तर बढ़ने से उपरोक्त गांव में बाढ़ का पानी भर जाता है जिससे सैकड़ों की आबादी वाले गांवों के लोगों को खाने पीने व रहने में भारी परेशानी उठाना पड़ता है। वहीं बीडीओ सुरेन्द्र तांती ने आश्वस्त किया कि यथाशीघ्र इस पर पहल किया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button