
नवेंदु मिश्र
जयपुर – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर एयरपोर्ट के नवीन स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।इस नवीन टर्मिनल के निर्माण से जयपुर एयरपोर्ट की यात्री क्षमता में वृद्धि होगी और यात्रियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी तथा पर्यटन, व्यापार एवं निवेश की संभावनाओं का विस्तार होगा।
यह परियोजना राजस्थान को देश के प्रमुख पर्यटन एवं आर्थिक केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही रोजगार के नए अवसरों के सृजन और प्रदेश के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।



