ताजा खबरदेशराजनीतिराज्यविचार

भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के विजय स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

नवेंदु मिश्र

जैशलमेर   – राजस्थान के मुखमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वीर जवानों से आत्मीय भेंट की तथा विजय स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा में हर चुनौती के सामने चट्टान की भाँति अडिग रहने वाले हमारे वीर जवान अदम्य साहस, अतुलनीय शौर्य और अटूट राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक हैं। उनका पराक्रम देश की सुरक्षा का अटूट विश्वास और राष्ट्र के गौरव का आधार है। मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण एवं सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपथ पर निष्ठापूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को कोटि-कोटि नमन।

Related Articles

Back to top button