District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 1277 कंवल का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया, पुनः 688 कंबल वितरण प्रक्रियाधीन

असहाय, निर्धन तथा जरूरतमंद के बीच समाहरणालय में डीएम ने किया कंबल वितरित, सभी प्रखंड और नगर क्षेत्र के मुख्य स्थलों व चौराहों पर अलाव की व्यवस्था

किशनगंज, 22 जनवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से 1277 कंबल वितरित किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन शाखा के तत्वावधान में सभी प्रखंड और नगर निकाय के सार्वजनिक स्थानों पर नियमित तौर पर अलाव जलाया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर वरीय अधिकारियों द्वारा ठंड से बचाव कार्यों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। समाहरणालय परिसर में असहाय, निर्धन तथा जरूरतमंद के बीच डीएम तुषार सिंगला ने कंबल वितरित किया।विदित हो कि समाज कल्याण विभाग की ओर से पहले ही 1277 कंबल वितरण किया गया है। बढ़ते ठंड के कारण पुनः 688 कंबल का वितरण की प्रक्रिया की जा रही है। इसी क्रम में समाहरणालय में जिलाधिकारी के द्वारा कंबल वितरण किया गया। डीएम द्वारा सभी अंचल अधिकारियों एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मुख्य स्थानों पर नियमित तौर पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है ताकि ठंड के कारण किसी को कोई समस्या ना हो। मौके पर डीएम ने कहा है कि आम जनता से भी बढ़ते ठंड के मद्देनजर एडवायजरी का अनुपालन करने का आह्वान किया है। बढ़ती शीतलहर में किसी भी जिलेवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास अधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है। मौके पर एडीएम, जिला परिवहन पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button