किशनगंजठाकुरगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : बूढ़ी कनकई में अवैध बालू खनन पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त

पौआखाली थाना की कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में मचा हड़कंप, नियम अनुसार होगी आगे की कार्रवाई

किशनगंज, 04 जून (के.स.)। फ़रीद अहमद, पौआखाली थाना क्षेत्र के सिमलबाड़ी स्थित बूढ़ी कनकई नदी में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई पौआखाली थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण के नेतृत्व में की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन किए जाने पर कार्रवाई की गई, जिसमें बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया। जब्त वाहन के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बूढ़ी कनकई नदी क्षेत्र में कुछ लोग बिना रॉयल्टी और आवश्यक अनुमति के बालू का खनन कर उसका परिवहन करते हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय-समय पर ऐसी कार्रवाई होने से अवैध खनन पर अंकुश लगेगा और सरकारी राजस्व की क्षति भी रुकेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!