ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने NDA विधायक दल के नेता श्री सम्राट चौधरी के बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/साथ ही, माननीय अध्यक्ष महोदय ने श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं श्री विजय कुमार चौधरी को भी उप मुख्यमंत्री के गरिमामय दायित्व-ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। माननीय अध्यक्ष ने कहा कि श्री सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री पद पर आसीन होना बिहार के लिए एक नवीन एवं ऐतिहासिक अध्याय का शुभारम्भ है। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में वे अपनी कर्मठता, दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रशासनिक सूझ-बूझ से बिहार को प्रगति, समृद्धि और सामाजिक न्याय के पथ पर नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे। माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं श्री विजय कुमार चौधरी भी अपने वर्षों के अनुभव एवं निष्ठा से माननीय मुख्यमंत्री के साथ मिलकर बिहार के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!