ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का चुनाव शनिवार 23 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से अपराहन 1.00 बजे तक मतदान होना तय।…..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-अध्यक्ष पद पर महाबीर बिदासरिया और के पी एस केसरी के बीच चुनाव होने जा रहा है। पूर्व महासचिव महाबीर बिदासरिया पहली बार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने BIA में एकाधिकार नियंत्रण की जगह प्रगतिशील बदलाव अपना प्रमुख मुद्दा बनाया है।वही दूसरी तरफ


के पी एस केसरी पिछले आठ बार से अध्यक्ष बने रह चुके हैं। तथा उनके कार्यकाल में न ही किसी उद्योगपतियों के सुरक्षा के विषय में न कभी कोई सवाल उठाया गया तथा ना ही कभी उद्योग के डेवलपमेंट के बारे में ज्यादा सक्रिय रहे है। वही उनके द्वारा बार-बार यही कहा जाता है।की हमारे द्वारा चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। क्यों कि हमारी उम्र हो चली है। तो फिर भी अंतिम चरण में चुनाव में खड़े हो जाते हैं।

के पी एस केसरी , वह अपने अनुभव की दुहाई दे रहे है। इसी बीच अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित अधिकतम 70 वर्ष की उम्र सीमा के कारण के पी एस केसरी जी की पात्रता पर कंपनी रजिस्ट्रार के यहाँ शिकायत दर्ज किया गया है। कंपनी रजिस्ट्रार ने BIA को नोटिस भी दिया है। अगर केसरी जी की पात्रता निरस्त हो जाती है तो महाबीर बिदासरिया स्वतः अध्यक्ष चुने जा सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!