राज्य

*दीपावली के पूर्व संध्या पर जीकेसी जलायेगा दीपक*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा-:जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने सोमवार को नागेश्वर कॉलोनी के रॉयल गार्डेन स्थित केन्द्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित कर यह निर्णय लिया है कि दीपावली के पूर्व संध्या पर दीपक जलायेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने कहा कि दीपावली की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार (9 नवम्बर) को केन्द्रीय कार्यालय के प्रांगण में जीकेसी के सभी सदस्य कम से कम पांच-पांच दीपक जलायेंगे। उन्होंने कहा कि यह पांच दीपक में से पहला दीपक देश के नाम, दूसरा दीपक भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के नाम, तीसरा दीपक जीकेसी संगठन के नाम, चौथा दीपक सामाजिक सौहार्द के नाम और पांचवा दीपक भाईचारा और जीवन को धन-धान से परिपूर्ण कर देने वाली माता लक्ष्मी के नाम जलाया जायेगा।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपक जलाने से संबंधित कार्यक्रम की रूप रेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं बिहार प्रदेश प्रदेश महासचिव सह अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा ने पटना स्थित ग्लोबल, राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर प्रकाश डाला।

ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए कहा कि सर्वविदित है कि दिपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का घोतक है। दीपावली को कालरात्रि और महानिशा की संज्ञा भी दी गई है। दिपावली पर्व पंचदिवसीय पर्व होता है। इसका आरम्भ धनत्रयोदशी से होकर भाई दूज तक चलता है। धनत्रयोदशी 10 नवम्बर को है, इसलिए दीपक जलाने का कार्यक्रम दीपावली की पूर्व संध्या पर 9नवम्बर का चयन सही है।

बैठक में शामिल होने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति प्रकोष्ठ) अनिल कुमार दास, राष्ट्रीय सचिव दिलीप कुमार सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद प्रमुख थे।
———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button