मधुबनी जिला के राजनगर थाना अंतर्गत केवल पट्टी में हुई घटना की जांच के लिए राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व में 11सदस्यीय जांच समिति का गठन किया; कल घटनास्थल का जांच समिति दौरा करेगी : एजाज अहमद

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि मधुबनी जिला के राजनगर थानान्तर्गत ग्राम केवलपट्टी में एक निंदनीय, किन्तु सामाजिक रूप से एक चिन्ताजनक घटना घटने की सूचना राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के मुख्यालय, पटना में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी को जो जानकारी प्राप्त हुई है, उसके अनुसार घटना पूर्व नियोजित प्रतीत होती है। केवलपट्टी के निवासी श्री हरेराम मंडल, पूर्व में अपने गृह ग्राम पंचायत पटवारा (उत्तर) के निर्वाचित मुखिया रहे हैं। ये एक राजनीतिक और सामाजिक आचार-विचार के व्यक्ति हैं तथा राष्ट्रीय जनता दल के पुराने कार्यकर्ता भी। ये उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति हैं तथा अपने स्वभाव और व्यवहार से काफी शिष्ट और नम्र व्यक्ति हैं।
बताया जाता है कि दिनांक 17 मई 2026 को इन्हें और इनकी पत्नी, जो विशिष्ट शिक्षिका के रूप में उच्च मध्य विद्यालय, हीरपट्टी में कार्यरत हैं तथा साथ हीं इनके छोटे पुत्र ऋषिराज मंडल को एक गिरोह के द्वारा अत्यधिक अपमानित कर गंभीर रूप से पीटा गया है।यह भी जानकारी मिली है कि श्री हरेराम मंडल की अनुपस्थिति में उनके घर में भी घुसकर असामाजिक तत्वों के द्वारा परिवार की महिला सदस्यों के साथ अभद्र रूप से गाली-गलौज करते हुए अनाधिकृत रूप से इनके गृह में प्रवेश किया है। यह कृत्य न तो सामाजिक और न ही कानूनी रूप से मान्य और स्वीकार्य है।
यह भी जानकारी मिली है कि श्री नवीन सिंह, जो राजनगर प्रखंड में पंचायत समिति के सदस्य हैं तथा केवलपट्टी के निवासी भी, के द्वारा एक साजिश के तहत श्री हरेराम मंडल, उनकी पत्नी श्रीमती रंजू देवी तथा पुत्र श्री ऋषिराज मंडल के विरूद्ध उल्टे एक मनगढंत और मिथ्या प्राथमिकी अनुसूचित जाति के सदस्यों के द्वारा अंकित करायी गई है, जो राजनगर थाना काण्ड संख्या 247/26, दिनांक 18 मई 2026 है, जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण धाराएं भी लगाई गई है। जबकि जैसा कि बताया जाता है कि श्री नवीन कुमार सिंह के विरूद्ध अनेक मुकदमा न्यायालय में लंबित है तथा वे गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुके हैं। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि श्री हरेराम मंडल, उनकी पत्नी रंजू कुमारी (देवी) एवं उनके पुत्र ऋषिराज मंडल को गंभीर रूप से मारा-पीटा भी गया, किन्तु उनकी प्राथमिकी बाद में राजनगर थाना के द्वारा अंकित की गई जो राजनगर थाना काण्ड संख्या 248/26, दिनांक 18 मई 2026 है। दोनों ओर से प्राथमिकी अंकित कराई गई है। किन्तु इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। क्योंकि यह स्पष्ट है कि जो मार खाने वाले हैं और जिनके परिवार की महिला सदस्यों के साथ घर में घुसकर गाली गलौज किया गया और जिन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई, उनकी प्राथमिकी पुलिस के द्वारा काउंटर प्राथमिकी के रूप में ली गई है।
एजाज ने आगे बताया कि इस घटना की स्थलीय जांच और इसकी पृष्ठभूमि का उद्भेदन करना आवश्यक है। इसके राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के द्वारा विचारोपरान्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी जी की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है ,जो इस प्रकार है: जिसमें सदस्य के रूप में श्री अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, राष्ट्रीय महासचिव, सदस्य,श्री रणविजय साहू, विधायक सह प्रदेश प्रधान महासचिव, सदस्य,मो0 फैयाज आलम कमाल, प्रदेश महासचिव,सदस्य,श्री हनुमान प्रसाद राउत,प्रदेश महासचिव,सदस्य, श्री वीर बहादुर राय, जिलाध्यक्ष, सांगठनिक जिला इकाई, झंझारपुर, सदस्य ,श्री अनिल कुमार यादव उर्फ लोहिया, प्रधान महासचिव, सांगठनिक जिला इकाई झंझारपुर ,श्री राम कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष, मधुबनी जिला इकाई, श्री कुमार रविरंजन उर्फ राजा, जिलाध्यक्ष, युवा राजद, मधुबनी,सदस्य
श्री संजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष, जिला परिषद, मधुबनी ,सदस्य मो0 रेजाउद्दीन, सदस्य, जिला परिषद, मधुबनी ,सदस्य बनाए गए हैं।
एजाज ने यह भी बताया कि इस जांच समिति से कल दिनांक 22.05.2026 को घटनास्थल का दौरा कर तथा उनके परिवार से मिलकर पूरे तथ्यों से तथा पुलिस के द्वारा अब तक इस संबंध में की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति को दर्षाते हुए एक तथ्यात्मक प्रतिवेदन जांच उपरांत राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय, पटना को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।



