राज्य

श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग – सह- जनता दल(यू0)

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/विधायक दल के नेता ने उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में शामिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से0नि0)भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।

अपने शोक संदेश में माननीय मंत्री श्री कुमार ने कहा कि एक अक्टूबर 1934 को देहरादून में जन्मे भुवन चंद्र खंडूड़ी ने राजनीति में आने से पहले भारतीय सेना में लंबी सेवा दी। वह अभियंत्रण कोर में अधिकारी रहे। वर्ष 1954 में वह भारतीय सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती होकर वर्ष 1991 में मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए। 36 वर्ष के लंबे कार्यकाल में उन्होंने वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध, वर्ष 1965 और वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में भी हिस्सा लिया। 1983 में उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल मिला। सेना से मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन का रास्ता चुना। स्वे0 खंडूड़ी पहली बार 1991 में गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए तथा पांच बार सांसद रहे । स्व10 खंडूड़ी 2007-09 और 2011-12 में दो बार उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे ।
माननीय मंत्री महोदय ने आगे यह भी कहा देश ने आज एक कदावर नेता खो दिया है, निकट भविष्य में इस खालीपन को दूर करना काफी मुश्चिकल होगा । देश एवं राज्य की जनता इनके निधन से काफी मर्माहत है ।
माननीय मंत्री ने मृतक की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके शुभचिंतकों एवं परिवार के सदस्यों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!