ताजा खबर

बिहार प्रदेश भाजपा, वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अमृतेश कुमार गुप्ता ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर तथाकथित “कॉकरोच जनता पार्टी” नामक एक व्यंग्यात्मक अभियान को लेकर भ्रम और अनावश्यक चर्चा का माहौल बनाए जाने को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/तथा इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि कुछ लोग केवल वायरल होने और नकारात्मकता फैलाने के उद्देश्य से समाज और राजनीति के प्रति अविश्वास उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। बिना किसी सामाजिक उत्तरदायित्व अथवा जमीनी अनुभव के केवल कटाक्ष और नकारात्मक सोच के आधार पर प्रसिद्धि पाने की प्रवृत्ति समाज के लिए चिंताजनक है। कुछ राजनीतिक और वैचारिक समूह भी ऐसे अभियानों को अप्रत्यक्ष समर्थन देकर भ्रम का वातावरण तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र गंभीर विचार, जनसेवा, त्याग और जवाबदेही का विषय है। इसे मज़ाक, अफवाह और भ्रम फैलाने के माध्यम के रूप में प्रस्तुत करना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुकूल नहीं माना जा सकता। सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी भ्रामक प्रवृत्तियाँ युवाओं और आम नागरिकों को वास्तविक मुद्दों से भटकाने का कार्य करती हैं। मैं बिहार प्रदेश समेत देश की जागरूक जनता, विशेषकर युवाओं से आग्रह करता हूँ कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रम और नकारात्मक प्रचार से सावधान रहें। समाज और राष्ट्र का निर्माण सकारात्मक सोच, सत्य, सेवा और रचनात्मक सहभागिता से होता है, न कि उपहास और भ्रामक अभियानों से। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी को मिलकर सकारात्मकता, जागरूकता और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करें तथा समाज में सद्भाव और जिम्मेदार संवाद को बढ़ावा दें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!