ताजा खबर

*जयंती पर याद किए गये पूर्व मुख्यमंत्री बी०पी० मंडल*

रालोमो प्रदेश कार्यालय में पार्टी सुप्रीमों उपेन्द्र कुशवाहा ने स्व० मंडल जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।...

पटना डेस्क / बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रख्यात समाजवादी विचारक स्व० बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल जी की 106वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा, बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी सुप्रीमों व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की| इस मौके पर श्री कुशवाहा ने कहा कि मंडल आयोग के अध्यक्ष, दबे कुचले एवं पिछड़ो को उनका हक़ दिलाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बी०पी० मंडल साहब को देश के इतिहास में उनके कार्यों को कभी भी भुलाया नही जा सकता है | स्व० बी०पी० मंडल साहब के जयंती समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, बैधनाथ शर्मा, पटना महानगर अध्यक्ष मो. खुर्शीद अहमद, युवा जिला अध्यक्ष गुड्डू वर्मा, अभय वर्मा, विनोद कुमार पप्पू, मो. आशिक आलम, उमेश प्रसाद, ब्रज मोहन सिन्हा समेत अनेको नेताओं ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की|

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!