अपराधकिशनगंजतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, डस्टर वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद

किशनगंज,15मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पाठामारी थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डस्टर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पाठामारी थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक डस्टर वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 514 लीटर बीयर तथा 9 लीटर रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की गई। शराब को वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया।

हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बरामद शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण शराब तस्कर नए-नए तरीकों से अवैध शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पाठामारी थाना पुलिस द्वारा जब्त शराब और वाहन को थाना लाकर अग्रिम कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!