ताजा खबर

बिहार सरकार के माननीय लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आज विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राज्य में सिंचाई एवं जल प्रबंधन से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।इस अवसर पर डॉ. सुमन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य के हर खेत, हर गांव और हर क्षेत्र तक सिंचाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना तथा लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जल संसाधनों के विकास और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर तेजी से कार्य किया जाएगा, ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है तथा जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के माध्यम से गांव, गरीब और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है।

पदभार ग्रहण के अवसर पर विभाग के सचिव कार्तिक धनजी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!