District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : DM के द्वारा टाउन हॉल में की जा रही तैयारियो का किया गया निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर कमलों द्वारा 04 दिसंबर को निर्धारित नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर आवश्यक प्रबंध करने के निमित जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा टाउन हॉल में की जा रही तैयारियो का निरीक्षण किया गया। तद्नुसार आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। विदित हो कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार के कर कमल द्वारा दिनांक 04.122021 को नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का केन्द्रीकृत (Centralised) रूप से उद्‌घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विभिन्न चैनलों के माध्यम से भी किया जाना प्रस्तावित है। इस क्रम में विभागीय स्तर से उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के आयोजन हेतु स्थानीय स्तर पर कोई अच्छा Town Hall या कोई आडिटोरियम या अन्य भवन, जिसमें इस प्रकार के कार्यक्रम हेतु पर्याप्त स्थान एवं सुविधाएँ उपलब्ध हो तो उस हॉल में भी कार्यक्रम की व्यवस्था किए जाने का निर्देश है। उक्त आलोक में आवश्यक तैयारी टाउन हॉल में की जा रही है। गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत लाभुको को उनके नव निर्मित गृह के चाभी का वितरण किया जाना है। किशनगंज नगर परिषद के 223, बहादुरगंज नगर पंचायत के 125, ठाकुरगंज नगर पंचायत से 77 लाभुको को 04 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में उनको गृह कुंजी प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में किशनगंज जिला से अतिथि के रूप में माननीय सांसद, विधायक गण तथा नगर निकाय के सभी जन प्रतिनिधि की उपस्थिति रहेगी। साथ ही, इस कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के लाभुको को दीनदयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन के तहत विभिन्न बैंक के माध्यम से ऋण वितरण भी संपन्न होगा। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता ब्रजेश कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!