ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार तैलिक साहू सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनन्दन।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :- राजद के प्रदेश कार्यालय में आज बिहार तैलिक साहू सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव सह मोरवा ( समस्तीपुर ) के विधायक रणविजय साहू दूसरी बार बिहार तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष पद पर एवं राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश साहू महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ हीं राजद के श्रीमती रेखा गुप्ता कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती सिम्मी गुप्ता बिहार तैलिक साहू सभा के महिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं।

राजद से जुड़े उक्त सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को साल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। सर्वप्रथम राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी ने तेली समाज से आने वाले कई लोगों को संसद और विधान मंडल का सदस्य बना कर न केवल उसे राजनीति के मुख्य धारा से जोड़ कर उन्हें सम्मान देने का काम किया। आज इसी का प्रतिफल है कि तैलिक साहू सभा के चुनाव में राजद से जुड़े नेताओं को विजयश्री मिली है। अपने युवा नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लालू जी के आदर्शो पर चलते हुए राजद समाज के अन्तिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए कृत संकल्पित है। हम समाजवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के साथ हीं साम्प्रदायिक सद्भाव में विश्वास रखने वाले लोग हैं। इसीलिए समाज के सभी वर्गों और समुदायों का समर्थन राजद को मिलता रहा है। और हमारा जनाधार बढ़ता जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, बिनु यादव, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर आलम, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव, प्रदेश महासचिव डॉ प्रेम गुप्ता, मदन शर्मा, प्रमोद राम, निर्भय अम्बेडकर, भाई अरुण, अभिषेक कुमार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button