ताजा खबर

तेघड़ा के लाल आदित्य राज ने बढ़ाया कोशी क्षेत्र का मान,विनू मांकड़ ट्रॉफी के अंडर-19 शिविर के लिए हुआ चयन, गांव में खुशी की लहर

सहरसा  / अजय कुमार-जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत खजूरी पंचायत के तेघड़ा गांव निवासी राजू कुमार सिंह के पुत्र आदित्य राज का चयन विनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 के शिविर के लिए हुआ है। आदित्य राज के चयन की खबर मिलते ही तेघड़ा गांव सहित खजूरी पंचायत साहित पूरे सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।आदित्य राज ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति लगन के दम पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इतनी बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के शिविर तक पहुंचना आदित्य के साथ-साथ उनके परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।आदित्य के चयन से उनके परिजन,ग्रामीण,खेलप्रेमी और शुभचिंतकों में खासा उत्साह है। लोगों ने कहा कि तेघड़ा की मिट्टी से निकली इस प्रतिभा ने पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत स्थानीय लोगों का कहना है कि आदित्य राज की सफलता ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति बढ़ते जुनून और प्रतिभा का प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।परिजन ने आदित्य की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास को दिया। उन्होंने उम्मीद जतायी की आदित्य शिविर में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान मजबूत करेंगे।खेलप्रेमियों ने आदित्य राज को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की कामना की है। लोगों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में आदित्य राज अपनी प्रतिभा के दम पर सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।आदित्य राज का यह चयन केवल उनके परिवार की खुशी नहीं, बल्कि तेघड़ा गांव और खजूरी पंचायत के लिए गौरव का क्षण है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। यदि मेहनत, लगन और सही अवसर मिले तो गांव की गलियों से निकलकर भी युवा बड़े मंच तक पहुंच सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button