*गरीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास और आत्मनिर्भरता आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों से गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा और सामाजिक असमानता दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएँ पहुँचाना आवश्यक है। कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। गरीबी मुक्त एवं समतामूलक समाज का निर्माण सरकार और समाज के साझा प्रयासों से ही संभव है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से जरूरतमंदों की सहायता करने, शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान देने की अपील की।


