ताजा खबर

गोस्वामी लक्ष्मीनाथ सेवा मिशन बनगांव द्वारा संस्कृत गुरुकुलम का शुभांरभ

सहरसा :  /अजय कुमार:-गोस्वामी लक्ष्मीनाथ सेवा मिशन बनगांव के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्रामीण शिक्षाविदों द्वारा विचार विमर्श के उपरांत संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनगांव में गोस्वामी लक्ष्मीनाथ संस्कृत गुरुकुलम का शुभांरभ किया गया।मिशन अध्यक्ष धनंजय झा उर्फ भगवान झा ने बताया की छात्र-छात्राओं को नि: शुल्क संस्कृत शिक्षा दी जाएगी।गो स्वामी लक्ष्मीनाथ सेवा मिशन शिक्षा सेवा प्रकल्प अन्तर्गत स्वामी लक्ष्मीनाथ संस्कृत गुरुकुलम” के शैक्षणिक अवस्था कार्य पंडित नवीन खां एवं विभिन विद्वानों के मार्ग दर्शन में सम्पादित किया।शिक्षक दिवस पर गोस्वामी सेवा मिशन के विभिन्न कार्यों में निःस्वार्थ सेवा प्रदान करने के लिए आदर्श शिक्षक पंडित नवीन कुमार खाँ को पाग-चादर देकर बाबाजी कुटी परिसर में सम्मानित किया गया।इस मौके पर गोस्वामी लक्ष्मीनाथ मिशन के अध्यक्ष धनंजय कुमार झा,राहुल-बिल्टू राजेश कुमार झा,भरत झा, हरिश्चन्द्र मिश्रा,बाबाजी के प्रधान पुजारी पं राजेन्द्र झा,पं वीरेंद्र मिश्र,चन्द्रानंद झा,पं पवन मिश्र, पं योगेश झा,पं मुन्ना झा,पं राघव झा,रविन्द्र चौधरी, महेश खां, प्रमोद ठाकुर, पं गन्धर्व झा, संतोष खाँ, पिंटुजीत झा, नटवर झा सहित काफी संख्या में सामीण बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button