ताजा खबर

बेंगलूरू में आयोजित बिहार महोत्सव में उग्रतारा स्थान व मंडन धाम की विशेष झलक

सहरसा : /अजय कुमार –बेंगलुरु में बिहार पर्यटन विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर द्वारा आयोजित बिहार महोत्सव में श्री उग्रतारा स्थान व भारती मंडन धाम की विशेष झलक दिखाई दी। आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा उद्घाटित बिहार महोत्सव का आयोजन दक्षिण भारत में बिहार की समेकित ब्रांडिंग करने के उद्देश्य से पिछले सप्ताह 3 से 6 सितंबर को किया गया।हाईटेक सिटी, सिलिकॉन वैली, आईटी सिटी ऑफ साउथ एशिया सहित अनेक उपनामों से मशहूर बेंगलुरु में बिहार महोत्सव का आयोजन में बिहार के बहुचर्चित स्थानों प्रदर्शन पर्यटकों को बिहार आने के उद्देश्य से किया गया।इस बिहार महोत्सव में सहरसा से महिषी स्थित श्री उग्रतारा स्थान और मंडन मिश्र धाम जहाँ दक्षिण भारत से आठवीं शताब्दी में शंकरचार्य शास्त्रार्थ करने महिषी आये हुए और उस शास्त्रार्थ की मध्यस्थता मंडन मिश्र की पत्नी परम विदुषी भारती ने की थी, को विशेष रूप से बुकलेट के माध्यम से और प्रदर्शनी के माध्यम से विशेष तौर पर प्रदर्शित किया गया था।बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा भी इन दोनों स्थलों को एक अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट सेंटर के तौर विकसित करने के उद्देश्य से क्रमशः 14 करोड़ व 15 करोड़ से निर्माण कार्य जारी है।जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने बताया की बेंगलुरु में आयोजित बिहार महोत्सव में सहरसा के पर्यटन स्थलों का इस रूप प्रदर्शित करना एक गौरव की बात है। राज्य सरकार कृत संकल्पित है सहरसा को पर्यटकीय रूप विकसित करने के लिए ताकि बहुत यह सम्पूर्ण क्षेत्र एक मेजर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button