अपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : पौआखाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 516.81 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज, 04 जुलाई (के.स.)। फ़रीद अहमद, पौआखाली थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 516.81 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पौआखाली थाना क्षेत्र के एलआरपी चौक पर थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण ने पुलिस टीम के साथ की।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकबर अली (29 वर्ष), पिता–मोहम्मद इजाबुल, निवासी– सुरीभिट्टा वार्ड संख्या-01, थाना सुखानी, जिला किशनगंज तथा अनिल साहा (55 वर्ष), पिता– स्वर्गीय भुटुआ, निवासी– मंगलवारी, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में की है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 516.81 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल फोन, 9,672 रुपये नकद, दो लाइटर तथा ईयरफोन बरामद किया।

इस मामले में पौआखाली थाना में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(c), 21(c) एवं 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा बरामद स्मैक की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button