ताजा खबर

*बिहार के लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन* ।।…

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, 08 अक्टूबर :: बिहार के लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज असामयिक निधन हो गया। उक्त जानकारी लोजपा अध्यक्ष-सह- सांसद चिराग पासवान ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा कि पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।

रामविलास पासवान बिहार की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले नेता थे। वे वर्त्तमान केंद्रीय सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे।रामविलास पासवान पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उनका ईलाज़ चल रहा था। हाल में ही उनके दिल की सर्जरी हुई थी।

लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) के संस्थापक थे रामविलास पासवान और बिहार से राज्यसभा के सदस्य थे। इनकी राजनीतिक सफर पांच दशक से भी पुराना है। बीते दो दशकों में वे केंद्र की हर सरकार में मंत्री रहे थे। पांच दशकों में रामविलास पासवान 8 बार लोकसभा के सदस्य रहे है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!