District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, चौक-चौराहों और सीमावर्ती मार्गों पर पुलिस की कड़ी निगरानी

किशनगंज, 04 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रातःकालीन गश्ती के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों के पालन के साथ-साथ अपराध की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित वाहनों की वैधता की जांच की। पुलिस की टीमों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भी नजर रखी।

इसके अलावा बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों तथा सीमावर्ती मार्गों पर पुलिस बल द्वारा विशेष निगरानी की गई। सुबह के समय अचानक चले इस अभियान से वाहन चालकों में भी सतर्कता देखी गई।किशनगंज पुलिस के अनुसार जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार गश्ती एवं जांच अभियान चला रही है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button