District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसपी ने किया वितंतु शाखा का औचक निरीक्षण, संचार व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

किशनगंज, 04 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय परिसर स्थित वितंतु शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा की कार्यप्रणाली, पुलिस संचार व्यवस्था तथा विभिन्न अभिलेखों के संधारण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने शाखा में संचार से जुड़े उपकरणों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उनके संचालन और रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों से पुलिस संचार व्यवस्था के माध्यम से सूचनाओं के आदान-प्रदान और विभिन्न स्तरों पर हो रहे कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग में प्रभावी संचार व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्थान है। किसी भी घटना या आपात स्थिति में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान पुलिस कार्रवाई को प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए संचार व्यवस्था को हमेशा दुरुस्त और सक्रिय रखा जाना आवश्यक है।

उन्होंने शाखा के अभिलेखों के संधारण की भी जांच की और सभी रिकॉर्ड को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। साथ ही, संचार उपकरणों की नियमित जांच और तकनीकी कमियों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा शाखा से जुड़े कार्यों का त्वरित एवं सुचारू निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस संचार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button