सहरसा : डीआईजी डॉ० कुमार आशीष ने सुपौल पुलिस केन्द्र का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सहरसा, 30 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र डॉ० कुमार आशीष द्वारा पुलिस केन्द्र, सुपौल का निरीक्षण बुधवार को किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, सुपौल एवं पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, पुलिस केन्द्र सुपौल भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा रक्षित कार्यालय के भवनों का जायजा लिया गया।
पुलिस केन्द्र, सुपौल में अवस्थित उपस्कर शाखा, परिवहन शाखा, दिवा कार्यालय आदि शाखाओं में संधारित पंजियों व अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। पुलिस केन्द्र, सुपौल अवस्थित कोत शाखा में संधारित पंजियों तथा शस्त्रागार में रखे शस्त्रों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस केन्द्र, सुपौल के भिन्न-भिन्न कार्यालयों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस केन्द्र, सुपौल में नवनियुक्त सिपाहियों का चल रहे प्रशिक्षण का भी जायजा लिया गया।
प्रशिक्षणरत सिपाहियों की समस्याओं को सुनते हुये उसके निराकरण हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया तथा उन्हें आधुनिक पुलिसिंग एवं पुलिसिंग के नये-नये तरीकों से अवगत करायें। प्रशिक्षणरत सिपाहियों को मिलने वाले बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।
प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक, सुपौल को निर्देशित किया गया।



