District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसपी की जनसुनवाई में गूंजी फरियादें, शिकायतों के त्वरित निपटारे का सख्त निर्देश

आम नागरिकों की शिकायतें सुन एसपी संतोष कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।

किशनगंज, 12 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और पुलिस प्रशासन तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार, को पुलिस कार्यालय, किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे आम नागरिकों की फरियाद सुनी गई। एसपी ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मामलों में निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी संतोष कुमार ने शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

पुलिस अधीक्षक ने मामलों के निष्पादन में निष्पक्षता और गुणवत्ता बनाए रखने के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना, उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेना और पुलिस व्यवस्था के प्रति भरोसा मजबूत करना है।

पुलिस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिले के वरीय पुलिस अधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिला। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को गति मिल सके। पुलिस प्रशासन की ओर से जनसुनवाई को आम जनता और पुलिस के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम माना जा रहा है। इसके जरिए शिकायतों के निष्पक्ष निपटारे, जवाबदेही और आम नागरिकों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button