झारखंडताजा खबरराजनीतिराज्यविचार

M M C H एवं स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था एकदम चिंतनीय – अमित तिवारी

नवेंदु मिश्र
मेदिनीनगर – भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पलामू जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एवं MMCH की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल की व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है, जिसके कारण आम मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।एक तरफ जर्जर एम्बुलेंस मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर स्थिति में है तो वहीं दूसरी ओर समय पर चालकों का वेतन नहीं मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का समस्या खड़ा हो गया है और लगातार चालक एंबुलेंस छोड़कर आंदोलनरत है । इससे आम गरीब मरीज प्रभावित हो रहे हैं ।
श्री तिवारी ने कहा कि अस्पताल में रखरखाव (मेंटेनेंस) के अभाव में एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं, सरकारी एंबुलेंस कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उनके हड़ताल पर जाने से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाना गंभीर चिंता का विषय है। कई मरीज जो व्यवस्था के अभाव के कारण दम तोड़ रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था के कारण मरीजों को समय पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। अस्पताल में समुचित इलाज एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में गरीब और जरूरतमंद मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकारी अस्पताल आम जनता के लिए स्वास्थ्य सुविधा का प्रमुख केंद्र है, लेकिन व्यवस्थागत कमियों का खामियाजा गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।
अमित कुमार तिवारी ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि MMCH ,सदर अस्पताल की व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त किया जाए। एंबुलेंस का नियमित मेंटेनेंस कराया जाए, हड़ताल पर गए एंबुलेंस कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा अस्पताल में आवश्यक दवाइयों और समुचित इलाज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही सीधे आम जनता के जीवन और सुरक्षा से जुड़ा विषय है। प्रशासन को इस दिशा में गंभीरता से पहल करते हुए मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button