District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी छात्राओं को डीएम द्वारा मिला सम्मान

अररिया, 12 अक्टूबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, महिला एवं बाल विकास निगम अररिया द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर परमान सभागार अररिया में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में “End Child Marriage and Invest in Girls’ Rights” थीम पर आधारित संवाद व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने बालिकाओं से सीधा संवाद किया गया। इस क्रम में बालिकाओं ने बारी बारी से कई सवाल पूछे। जिसमें बाल विवाह, सुरक्षा, शिक्षा के स्तर मे सुधार कैसे लाया जाये और यूपीएससी की परीक्षा मे सफल होने के मंत्र शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों के सवाल के उतर देकर संतुष्ट किया।डीएम विनोद दोहन ने बालिकाओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सभी बालिकाएं अपने अधिकारों को पहचानें तथा किसी भी प्रकार की अन्याय या भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में बालिकाएं बेझिझक जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों एवं जारी हेल्पलाइन 181, 112, 1098 नंबर पर पर सूचना देकर सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जिले के मैट्रिक और इंटरमीडिएट के सभी संकाय के टॉपर को प्रसस्ती पत्र तथा स्मार्ट घड़ी देकर सम्मानित भी किया गया। पुलिस उपाधिक्षक से बालिकाओं ने बाल विवाह, पुलिस सुरक्षा,नशा आदि पर भी संवाद किया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी ने बालिका शिक्षा सुरक्षा, उनके अधिकार एवं संरक्षण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। जिला मिशन समन्वयक DHEW ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला सुरक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि से संबंधित शॉर्ट फिल्मभी दिखाया गया।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सिविल सर्जन, महिला एवं बाल विकास निगम अररिया की जिला कार्यक्रम प्रबंधक, लैंगिक विशेषज्ञ, DHEW के सभी कर्मी, वन स्टॉप सेंटर के कर्मी आदि मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button