ठाकुरगंज : पवना छठ घाट जाने वाले रास्ते का विवाद सुलझा, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर बहाल कराई सुविधा

किशनगंज, 11 नवंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, नगर पंचायत पौआखाली के पवना छठ घाट जाने वाले रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद की सूचना प्रशासन को दी गई थी जिसके बाद ठाकुरगंज अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं पौआखाली थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण मौके पर पहुंचे। और मामले में हस्तक्षेप करते हुए विवाद को सुलझाया और छठ घाट जाने वाले मार्ग की सुविधा बहाल कराई।
गौरतलब है कि आगामी छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को छठ घाट तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके मद्देनजर रास्ते की चौड़ाई को लेकर उत्पन्न समस्या का समाधान कराया गया। रास्ता संकरा होने के कारण छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही में कठिनाई होने की आशंका जताई जा रही थी।
इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अबूनसर आलम , नगर पंचायत के कर्मी सोहेल राही ,एवं स्थानीय समाजसेवी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की पहल से रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान हुआ और छठ पर्व के मद्देनजर आवागमन की सुविधा बहाल की गई। वहीं पवना छठ घाट के निर्माण एवं समतलीकरण का कार्य जारी है।



