बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने सहरसा के शरद कुमार

सहरसा, 30 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के 22 वें राज्य सम्मेलन में आरा भोजपुर की धरती पर सहरसा के जिला मंत्री साथी शरद कुमार को पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर जिला समाहरणालय के कर्मियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कहा ये उपलब्धि सहरसा के साथियों के लिए गौरव का विषय है। साथ ही सुवेश सिंह महामंत्री के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर संगठन हित उपयोगी शानदार बताया।शरद कुमार के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर महासंघ के ललित नारायण मिश्र, रमन कुमार, बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समरेंद्र सिंह, जिला मंत्री अनिष कुमार सुरज, प्रमोद झा, लक्ष्मी राम, बमबम झा, मनिष कुमार सिंह, हेमचंद्र राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार झा, स्वास्थ्य संघ के जिला संयोजक कुमार प्रियांशु सिंह, नंदकुमार खां, सुरेश यादव, अभिषेक कुमार मिश्रा, शिक्षा अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के राजेश नंदन झा, शशि शेखर सिंह,अमरनाथ चौबे, ओमशंकर, संजय कुमार अजय कुमार मृत्युंजय कुमार मोना, कृषि कर्मचारी संघ के प्रीतम, सिंचाई संघ के जिला मंत्री खगेस सिंह, अध्यक्ष उमेश कुमार यादव, अमित भारद्वाज, रामचंद्र प्रसाद मंडल, आलोक चंद्र, जयकिशन पासवान, संतोष यादव, रुपेश यादव, गोपाल सिंह, चालक संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव ने सहरसा जिला से पहली बार कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष होने पर खुशी व्यक्त की।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button