सहरसा : सोनू हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु परिजनों ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

सहरसा, 30 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, कहरा ब्लाक स्थित सोनू कुमार की निर्मम हत्याकांड में शामिल नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी को लेकर पिता रामलखन कामत सहित बड़ी संख्या में परिजनों ने हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन कर बुधवार को डीआईजी को आवेदन सौंपकर उचित न्याय की गुहार लगाई है। उन्होने कहा कि मेरे 22 वर्षीय लड़का सोनु कुमार को श्यामल पौद्दार पिता स्व० योगेन्द्र पौद्दार, अजीत साह पिता महेन्द्र साह, नीतिश कुमार पिता अरविन्द पौद्दार, आशीष पौद्दार पिता अरविन्द पौद्दार, कुन्दन गुप्ता पिता गोपाल गुप्ता, साकिन-कृष्णानगर, वार्ड नं-22, अरविन्द पौद्दार पिता योगेन्द्र पौद्दार, कंचन साह पिता चलितर साह, अनिल पौद्दार पिता स्व० योगेन्द्र पौद्दार, सभी साकिन बटराहा, थाना वो जिला सहरसा का स्थाई निवासी है। ये सभी मिलकर मेरे लड़का को साजिश वो षड्यंत्र रचकर दिनांक-30-07-2026 को जान से मारकर पोखर नाथ बाबा में फेंक दिया और भागने लगा। मैंने पकड़ो पकड़ो चिल्लाते हुए उनलोगों की ओर दौड़ा जैसे ही उनके निकट पहुँचा तो देखा कि उक्त सभी अभियुक्त काला रंग के चार चक्का एवं एक बाईक पर बैठकर भाग गए। थाना कांड संख्या 902/2026 अन्दर धारा 103(1), 3(5) में अभियुक्त लोगों को गिरप्तार नहीं किया जाना जांच का विषय है।जबकि अभियुक्त लोग उल्टे हमलोगो को जान से मारने की धमकी देकर खुलेआम बोलता है कि तुम्हारे लड़का को जान से मार दिया, मेरा क्या हुआ। अगर तुमलोग जमीन को दखल कब्जा करने नहीं देगा तो एक-दो हत्या और करेंगे। पीड़ित नें अभियुक्त लोगों को अविलम्ब गिरफ्तार करने व मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।



