ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो द्वारा आज आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में 178-मोकामा विधान सभा उप निर्वाचन, 2022 हेतु कलेक्शन सेंटर, वज्रगृह एवं मतगणना हाॅल का निरीक्षण किया गया एवं अधिकारियों को मानक के अनुरूप सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- विदित हो कि उप चुनाव हेतु मतगणना दिनांक 6 नवंबर, 2022 को 8:00 बजे पूर्वाह्न से निर्धारित है।

डीएम डॉ. सिंह एवं एसएसपी श्री ढिल्लो ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के आलोक में मतगणना कार्य का शांतिपूर्ण ढंग से संचालन किया जाएगा। इसके लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग एवं अन्य भी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!