राज्य

बिहार प्रदेश आईरा महासचिव नीरव समदर्शी बने भारत-मॉरिशस मैत्री संघ के कार्य – समिति सदस्य…

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, ::बिहार प्रदेश आईरा महासचिव नीरव समदर्शी को भारत-मॉरिशस मैत्री संघ के कार्य – समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त तबला वादक व दूरदर्शन के निदेशक (का. प्रमुख) डा. राज कुमार नाहर को भारत-मॉरिशस मैत्री संघ के उपाध्यक्ष बनाया गया है। ध्यातव्य है कि बिहार प्रदेश आईरा महासचिव नीरव समदर्शी दैनिक समाचार पत्र “मालंच नई सुबह” के सम्पादक भी है। पत्रकार को कार्य- समिति सदस्य बनाए जाने पर बिहार के पत्रकारों, साहित्यकारों और कलाकारों में खुशी है I

नीरव समदर्शी को कार्य- समिति सदस्य बनाए जाने पर पत्रकार एवं शिक्षाविद डा.ध्रुव कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान-प्रदान के साथ ही एक दूसरे की सभ्यता से परिचित होने का अवसर मिलेगा। डा. नाहर खुद उच्च कोटि के कलाकार हैं… बिहार के कलाकारों को अवसर देने में इनकी महती भूमिका रहेगी।

बता दें कि भारत-मैरिशस मैत्री संघ के निर्वाचित अध्यक्ष अनिल सुलभ ने अपनी 35 सदस्यीय कार्यसमिति अधिसूचित की है। नई कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष, एक प्रधान सचिव 6 महासचिव एवं 6 सचिव बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button