राजनीति

रालोजद का तरारी प्रखंड कमिटी की विस्तार।…

गुड्डू कुमार सिंह:-तरारी।राष्ट्रीय लोक जनता दल के तरारी प्रखंड कमिटी विस्तार को ले स्थानीय सभागार भवन में बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता और संचालन प्रखंड अध्यक्ष अजय मेहता ने किया । मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भोजपुर जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने कहा कि अभी तक दूसरों को सहयोग किया जाता था लेकिन, हमें हर तरह से उपेक्षित रखा गया। अबकी रालोजद राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में संगठित होना है और अपने लिए कार्य करना है। कमेटी विस्तार बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मोहम्मद मुमताज ,प्रदेश माहा सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश सचिव शत्रुघ्न सिंह कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष सुबोध केसरी और अशोक मौर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button