ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*सितारा देवी की जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर गंगा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति गौरव का क्षण : श्वेता सुमन*

असीम संघर्ष के बाद कत्थक साम्राज्ञी सितारा देवी ने अपनी विशिष्ठ पहचान बनायी : श्वेता सुमन

सितारा देवी की जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर श्वेता सुमन निर्देशित कार्यक्रम गंगा नृत्य नाटिका आमंत्रित*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा-महान कत्थक साम्राज्ञी स्वर्गीय सितारा देवी की जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर उसके 72वें कड़ी में कृष्णा कलायन कला केन्द्र निदेशक और

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव श्वेता सुमन निर्देशित कार्यक्रम गंगा नृत्य नाटिका को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के संयोजक और कलाकार राजेश मिश्रा ने बताया कि नृत्य साम्राज्ञी पद्मश्री डॉ सितारा देवी का जन्म शताब्दी मनाया जा रहा हैं। फेसबुक पेज पर शामिल हुआ जा सकता हैं। अगले एपिसोड में कलाकार श्वेता सुमन (भागलपुर, बिहार), श्वाति मोदी तिवारी (जबलपुर, मध्यप्रदेश) रहेंगी। कार्यक्रम का प्रसारण 04, 08 एवं 10 जुलाई को पद्मश्री स्वर्गीय सितारा देवी के पेज से होगा।

श्वेता सुमन ने बताया कि यह बहुत ही गौरव का क्षण होगा, जब भागलपुर (बिहार) से यह प्रस्तुति अंतराष्ट्रीय मंच पर शामिल हो गया। जिस मंच को स्वयं पद्मश्री सितारा देवी जी का आशीर्वाद प्राप्त है और देश विदेश के कई गणमान्य कलाकार अपनी प्रस्तुति कर चुके हैं उस श्रृंखला में यह अवसर भागलपुर के लिए गौरव का क्षण होगा। जिन उद्देश्यों के लिए भागलपुर से कला संस्कृति को संयोजने का कार्य किया जा रहा है, वह पूरा होने की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने यह भी बताया कि अपने जन्मस्थान से अपने कला की यात्रा और कत्थक साम्राज्ञी स्वर्गीय सितारा देवी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने असीम संघर्ष के बाद अपनी कला को स्थापित किया और एक अविस्मरणीय प्रेरणा के रूप में स्थापित हुई। सितारा देवी की सुपुत्री जयंतीमाला एवं उनके दामाद राजेश मिश्र इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार इसमें शामिल हो रहे है। इस श्रेणी में मंच पर आमंत्रित करना अंगप्रदेश भागलपुर ही नही पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है।
———–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button