ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एक विदाई ऐसी भी बाढ़ में फंस गई दुल्हन, फिर कंधे पर बैठाकर दूल्हे ने यूं पार कराया सैलाब, नदी पार करने वाले दूल्हे को एसएसबी 12वी बटालियन के द्वारा उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज बाढ़ के कारण त्रासदी की तस्वीरें तो बहुत देखी होगी आपने, लेकिन किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड अन्तर्गत सिंघीमारी पंचायत का यह तस्वीर बहुत खुशनुमा है। इसमें शादी के बंधन में बंधे दूल्हे ने अपनी दुल्हन को कंधे पर बिठाकर सैलाब पार कराया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि दुल्हा और दुल्हन शादी के बंधन में बंधे थे। विदाई होनी थी लेकिन सड़कें जलमग्न थी। हर तरफ पानी ही पानी था और नदिया के पार जाना था। दुल्हा-दुल्हन सहित बारातियों को नाव का सहारा मिला। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन सहित बाराती नाव के सहारे नदी तो पार कर गए, लेकिन उसके बाद आगे का रास्ता भी उन्हें जलमग्न मिला। गाड़ियां चल नहीं रही थी। बस क्या था, दूल्हे ने अपनी दुल्हन को कंधे पर उठाया और सैलाब को पार कराया।कनकई नदी को नाव से पलसा गांव से बारात लौटने के दौरान सभी बाराती नाव से नीचे उतर रहे थे। वहीं लाल जोड़े पहनी दुल्हन पानी में उतरने में असमर्थ थी। बस क्या था, दूल्हे राजा ने उसे अपने कंधे पर उठाया और सैलाब को पार कराया। वहीं इसके बाद ग्रामीणों ने दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि वे वर्षों से इस संकट से जूझते आ रहे हैं। नदी पर अगर एक पुल बन गया होता तो ये नौबत नहीं आती। वही नई नवेली दुल्हन को कंधे पर उठाकर नदी पार करने वाले दूल्हे को एसएसबी 12वी बटालियन के द्वारा उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मालूम हो कि बीते दिनों नव दंपत्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद देखते ही देखते दूल्हा दुल्हन पूरे देश में चर्चित हो गए थे। दूल्हे द्वारा नई नवेली दुल्हन को कंधे पर उठाकर नदी पार करवाने के सिर्फ 38 सेकंड के वीडियो को तमाम समाचार चैनलों ने अपने अपने अंदाज में प्रसारित किया था।जिसके बाद अब एसएसबी 12वी बटालियन के कमांडेंट ललित कुमार के निर्देश पर पलसा बीओपी से असिस्टेंट कमांडेंट सुमन कुमार गोराई एवं सिंघीमारी बीओपी से इंस्पेक्टर सरोज कुमार राम आज दूल्हा शिवा कुमार के सिंघीमारी पलसा गांव स्थित घर पहुंचे और उपहार स्वरूप ट्रॉली बैग और प्रशस्ति पत्र देकर उसे सम्मानित किया साथ ही नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया है।एसएसबी के इस पहल की सभी कोटि कोटि प्रसंशा कर रहे है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button