*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर : डॉ. प्रेम कुमार*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/विधान सभा अध्यक्ष ने पटना हवाई अड्डे पर माननीय प्रधानमंत्री जी का किया आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन*
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बिहार आगमन पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पटना हवाई अड्डे पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिहार के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार को विकास योजनाओं, आर्थिक सहयोग एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से व्यापक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे राज्य में विकास की गति तेज हुई है।
उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु का उद्घाटन, नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना, माँ सीता महिला विश्वविद्यालय की स्वीकृति, गरीबों को पक्का आवास तथा बंद चीनी मिलों को पुनः चालू करने की पहल बिहार के आधारभूत, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी।
माननीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन हो रहे हैं। इससे विकसित बिहार और विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो रही है।
अंत में, डॉ. प्रेम कुमार ने देश के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार को सर्वाधिक विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की सौगात देने तथा राज्य के विकास को विशेष प्राथमिकता प्रदान करने के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।


