ताजा खबर

*उप सभापति प्रो०(डॉ.) राम वचन राय ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय उप सभापति प्रो०(डॉ.) राम वचन राय ने नाना पाटेकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिग्गज अभिनेता और 2013 में पद्मश्री से सम्मानित नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से पूरा देश शोकाकुल है। नाना पाटेकर जी ने अपने सहज अभिनय एवं दमदार संवाद अदायगी से दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ी है। गंभीर सामाजिक विषय या हास्य-व्यं‍ग्य उन्होंंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया। उनका निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर शोकाकुल परिवार और प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्था‍न दें।

Related Articles

Back to top button