किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसपी कार्यालय समेत सभी थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

किशनगंज,18मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सोमवार को एसपी कार्यालय सहित सभी थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। जानकारी के अनुसार सरकार की “सबका सम्मान-जीवन आसान” नीति के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को भी लोगों ने जमीन विवाद, घरेलू झगड़ा, मारपीट, आपसी विवाद एवं अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जिले के विभिन्न थानों में भी थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की।किशनगंज पुलिस द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगातार प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याएं पुलिस प्रशासन तक पहुंचा सकें।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि आम लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।उन्होंने कहा कि हालांकि किसी भी दिन लोग अपनी शिकायत लेकर पुलिस कार्यालय या थाना पहुंच सकते हैं, लेकिन सोमवार और शुक्रवार को विशेष रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्राप्त शिकायतों पर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!